अजब गजब: फ्लाइट में पति ने पत्नी को इकोनॉमी क्लास में छोड़कर बिजनेस क्लास में किया सफर, महिला का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

फ्लाइट में पति ने पत्नी को इकोनॉमी क्लास में छोड़कर बिजनेस क्लास में किया सफर, महिला का रो-रो कर हुआ बुरा हाल
  • फ्लाइट में पति ने पत्नी को छोड़ा अकेले
  • बिजनेस क्लास में जाकर किया सफर
  • पत्नी का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में अधिकांश शादीशुदा कपल्स हनीमून मनाने के लिए अन्य देशों में जाते हैं। फ्लाइट में जाते समय भी वह एक दूसरे के साथ ही ट्रेवल करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक महिला ने अजीबोगरीब किस्सा के बारे में बताया है। उस महिला ने बताया है कि एक फ्लाइट में जाने के लिए उसके पति ने इकोनॉमी क्लास में सीट बुक करवाई थी। इस दौरान उसके पति ने खुद की टिकट बिजनेस में अपग्रेड करा ली। मगर, अपनी बीवी को इकोनॉमी क्लास में छोड़ दिया।

फ्लाइट में पति ने महिला को छोड़ा अकेले

जब महिला को पता कि उसके पति ने उसे छोड़कर खुद बिजनेस क्लास में सफर करने के लिए चला गया। इसके बाद महिला रोने लग जाती है। 33 साल की महिला अपने पति के साथ मेक्सिको में अपना हनीमून सेलिब्रेट करने जा रही थी। हालांकि, वहां पहुंचने से पहले ही उम्मीदों पर पानी फिर गया। फ्लाइट में उसका पति टेक ऑफ होने के समय काफी घबरा रहा था। उसने डर के मारे आंखे बंद कर ली। जबकि उसकी पत्नि काम के चलते फ्लाइट से आती जाती रहती थी। ऐसे में उन्हें फ्लाइट के टेक ऑफ होते समय डर नहीं लगता था।

फ्लाइट की टिकट बुक करते वक्त महिला ने सीट को बिजनेस क्लास में अपग्रेड करने की रिक्वेस्ट भी की थी। हालांकि, उसने यह बात साफ कर दी थी कि जब दो सीटें अपलब्ध होगी तो ही वह अपनी टिकट को अपग्रेड करेगी। इसके बाद जब महिला नियत दिन एयरपोर्ट पर पहुंची। तब वह इस रिक्वेस्ट के बारे में भूल गई थी। उसका सारा ध्यान अपने हनीमून को एंजॉय करने की तरफ था।

महिला को अकेले ही करना पड़ा सफर

जब वह महिला को बोर्डिंग के समय बताया गया कि उसके पति को ही बिजनेस क्लास में अपग्रेड किया गया है। जबकि, उसे अकेले इकोनोमी क्लास में सफर करना होगा। इस बात को लेकर जब वह एयरपोर्ट के स्टॉफ से बात कर रही थी। तब उसके पति ने कहा कि यह ठीक है। इस वजह से फ्लाइट में पत्नी को उसकी बगल वाली सीट पर एक बूढ़ी महिला के साथ सफर करना पड़ा था। बुजुर्ग महिला अपनी गोद में एक बच्चा को लेकर बैठी हुई थी।

Created On :   4 May 2024 6:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story